महिलाओं के लिए पिंक शौचालय निर्मित करेगी त्रिपुरा सरकार: मुख्यमंत्री Manik Saha

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2023

अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनवाने के प्रयास शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा-आईपीएफटी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता दे रही है और स्वयं सहायता समूहों की संख्या 2018 में 4,000 थी, जो बढ़कर 2022 में 50 हजार हो गई है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “हम शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय स्थापित करेंगे और बजट में इसके लिए एक परिव्यय निर्धारित किया गया है। घरेलू हिंसा हो या महिलाओं के खिलाफ कोई अन्य अपराध, हमारी सरकार त्वरित कार्रवाई करती है। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, और मैं इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखता हूं।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी