महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरा ट्रैक्टर, छह मजदूरों के डूबने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2025

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई।

उन्होंने बताया, ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।

अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है उन्होंने बताया, बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

SRH vs PBKS Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेज किया आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया, अभिषेक- हेड का कमाल

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, 20 गेंद में जड़ी आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी

Shreyas Iyer ने पारी में जड़े 6 छक्के, संजू सैमसम की बराबरी की तो कोहली-धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आई घर, बनाया ये खास वीडियो