बिलासपुर की सीट जीतकर संसद पहुँचे तोखन राम, एनडीए कैबिनेट में मिला आवास और शहरी मंत्रालय

By Anoop Prajapati | Jun 22, 2024

बिलासपुर से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। सांसद तोखन साहू को नई मोदी सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। जिसके तहत उन्हें आवास और शहरी मंत्रालय में राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस सीट से बीजेपी ने तोखन साहू को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया था। बिलासपुर से तोखन साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हरा दिया। उन्होंने देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से हराया था।


मुंगेली जिले के डिंडोरी गांव में 15 अक्टूबर 1969 को जन्मे तोखन साहू की शिक्षा की बात करें तो उनके पास एम.कॉम की डिग्री है। उनके परिवार में पत्नी लीलावती साहू, एक बेटी और एक बेटा है। तोखन साहू के राजनीतिक करियर की बात करें इसकी शुरुआत  1994 में हुई। जब वे लोरमी ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के पंच चुने गए। इसके बाद वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महिला एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2014-15 में श्री साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। 


उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए। इसके बाद वह साल 2018 में बीजेपी ने उन्हें फिर से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया लेकिन यहां उन्हें कांग्रेस के धर्मजीत सिंह ने हरा दिया था। तोखन साहू की आय का साधन विधायिकी पेंशन और खेती-किसानी है। वहीं, उनकी पत्नी बिजनेस संभालती हैं। तोखन साहू कि कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए है। उन पर 6 लाख रुपए की देनदारियां हैं।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand Avalanche Video । केदारनाथ के पास हिमस्खलन, जान-माल का नुकसान नहीं, वीडियो वायरल

Monsoon Health Tips: मानसून के दौरान भूलकर भी मछली से लेकर पत्तेदार सब्जियों तक, इन चीजों का न करें सेवन

Virat और Rohit के बाद Ravindra Jadeja ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को कहा अलविदा, साझा की भावुक पोस्ट

भारतीय फील्डिंग कोच टी दिलीप ने सूर्यकुमार यादव द्वारा ली गयी मैच पलटने वाली कैच की जमकर की तारीफ