#TopNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 24 Jan 2019

By अर्चना द्विवेदी | Jan 25, 2019

राहुल गांधी का आरोप, देश में नफरत फैला रही है भाजपा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका "चिह्न" हैं और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें हराएगी। राहुल ने सलोन में आयोजित एक सभा में आरोप लगाया कि भाजपा के लोग देश में धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। वे कभी गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निकलवाते हैं तो कहीं हिन्दू-मुसलमान को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में नफरत से कुछ नहीं हो सकता। नफरत का मतलब नरेन्द्र मोदी हैं।

 

CJI के बाद जस्टिस सीकरी ने भी नागेश्वर राव मामले की सुनवाई से खुद को किया अलग

 

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ए के सीकरी ने एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किये जाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से खुद को बृहस्पतिवार को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति ए के सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध की है। दूसरी पीठ अब इस मामले की सुनवाई करेगी।

 

उत्तर प्रदेश खनन मामला: नहीं पेश हुईं चंद्रकला, ED को सौंपे दस्तावेज

 

आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला उत्तर प्रदेश में कथित अवैध खनन धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने ईडी कार्यालय में बृहस्पतिवार को दस्तावेज जमा कराए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंद्रकला ने अपने कानूनी प्रतिनिधि को दस्तावेजों के साथ केंद्रीय जांच एजेंसी के लखनऊ जोनल कार्यालय भेजा और एजेंसी को यह भरोसा दिया कि वह बाद में अदालत में पेश होंगी।

 

आतंक छोड़ देश के लिए शहीद हुए इस जवान को मिलेगा अशोक चक्र

 

कश्मीर के शोपियां में गत वर्ष नवंबर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले लांस नायक नजीर अहमद वानी को अशोक चक्र प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अशोक चक्र शांति काल के दौरान प्रदान किया जाने वाला भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 38 वर्षीय वानी कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले थे। वह 25 नवंबर को भीषण मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। शुरू में आतंकी रहे वानी बाद में हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आए थे।

 

EVM विवाद पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, मतपत्र के दौर में लौटना संभव नहीं

 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों और मतपत्र से चुनाव कराने की विभिन्न दलों की मांग को सिरे से खारिज करते हुये गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग मतपत्र के दौर में वापस नहीं लौटेगा। अरोड़ा ने आयोग द्वारा ‘चुनाव प्रक्रिया को समावेशी एवं सहज बनाने’ के विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम मतपत्र के दौर में वापस लौटने नहीं जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?