विश्वगुरु बनने के लिए भारत का आर्थिक महाशक्ति होना जरूरी, गोपाल कृष्ण बोेले- 2014 के बाद से लगातार तरक्की कर रहा है देश

By अभिनय आकाश | Oct 30, 2023

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम अपने 22 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 'विचार संगम' कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक 30 अक्टूबर 2023 को किया गया। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां अर्थव्यवस्था के लिए कितनी लाभप्रद है इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि बिना आर्थिक महाशक्ति बन कोई भी देश विश्व का नेतृत्व नहीं कर सकता है। अगर हमें विश्व गुरु बना है तो हमें आर्थिक महाशक्ति बनना होगा और इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश से 2014 के बाद से लगातार तरक्की कर रहा है देश के सामने कई तरह की आर्थिक चुनौतियां थी  लेकिन हमारी सरकार नहीं इन चुनौतियों को दूर किया। हम आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जीएसटी को उन्होंने पूरी तरीके से रिफॉर्म बताया है। 

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता से ही तरक्की का रास्ता, प्रभासाक्षी के कार्यक्रम में बोले रक्षा विशेषज्ञ- सुरक्षा नीति में साइबर सिक्योरिटी बहुत महत्वपूर्ण है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में हमारा देश हर मामले में तरक्की कर रहा है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हमारे विशेष नीति है और इसका परिणाम भी देश के सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लीडरशिप सही नहीं हुआ तो इस पर ब्रेक लग सकता है ऐसे में अगर देश को आर्थिक श।क्ति बना है तो लीडरशिप सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनधन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की कोशिश की किसानों को लेकर भी सरकार की ओर से कई बड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी तभी रोजगार बढ़ेगा। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ना तो उनके पास कोई विजन है ना ही वह देश के बारे में सोचना चाहते हैं वह सिर्फ आरोप लगाना जानते हैं। 

प्रमुख खबरें

हैरिस के भाषणों में भी जिक्र नहीं, दरकिनार किए जाने से निराश हुए बाइडेन

Haryana Elections 2024: शनिवार को वोटिंग, 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

मार्शलों को बहाल करने की BJP ने की मांग, विजेंद्र गुप्ता ने पूछा- 7 महीनों तक उन्हे सैलरी क्यों नहीं दी गई?