By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक दाल मिल में काम के दौरान स्टील निर्मित भंडारण इकाई गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को यवतमाल के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र स्थित मनोरमा जैन दाल मिल में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भंडारण इकाई टूटकर पांच श्रमिकों पर गिर गई।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मारे गए श्रमिकों में से दो मध्य प्रदेश से थे, जबकि एक महाराष्ट्र के वर्धा जिले से था।