पाक स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से संबद्ध तीन लोग गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2023

पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों के पास से आठ हथियार और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके आईएसआई नियंत्रित, पाक स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हैं।

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत संगरूर की जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे।’’

यादव ने कहा, ‘‘आरोपियों के पास से आठ हथियार, नौ मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। कैंट बठिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जानकारी और आरोपियों को लेकर गहन जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी