इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ में डूबे हजारों मकान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2017

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण नालों और सड़कों पर पानी भर गया और हजारों मकान बाढ़ की चपेट में आ गए। आपदा राहत एजेंसी ने कहा कि जकार्ता में 50 से ज्यादा क्षेत्रों में बाढ़ आई है और पूर्वी जकार्ता में 4.9 फुट तक पानी भरा हुआ है। एजेंसी ने कहा कि शहर के नाले इस भराव को समाहित नहीं कर सके और नदियां भी तय स्तर से ऊपर बहने लगीं। वर्ष 2013 में आई बाढ़ ने जकार्ता में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली थी और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा था।

 

शहर के बड़े महानगरीय इलाके में लगभग तीन करोड़ लोग रहते हैं। शहरी प्रशासन का कहना हे कि उसने वर्ष 2013 की बाढ़ के बाद से नदियों में से गाद निकालकर और अन्य उपाय करके बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या कम की है।

 

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स