भागलपुर में बम बना रहा था शख्स,धमाके में बुरी तरह झुलसा

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 29, 2021

बिहार के भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे सैदपुर के कहार टोली में बम बनाते समय रामसर निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ फुदरु बुरी तरह घायल हो गए। रामसर गांव तातापुर थाना क्षेत्र में है। 

 

इसे भी पढ़ें: पठानकोट में सेना की छावनी के बाहर अज्ञात लोगों ने फेंका ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं


इस बम धमाके में उनके दाहिने हाथ की उंगली को नुकसान पहुंचा है और छाती, पेट बुरी तरह से जल गया है। लोग उसे खटिया पर लादकर एम्बुलेंस तक ले गए। उसके बाद उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है ज्यादा खून बह जाने की वजह डॉक्टर उसकी हालत को नाजुक बता रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गांव वालों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, धमाका  बहुत तेज था। खेत में धान काट रही महिलाओं के कानों में धमाके आवाज़ जैसे ही पड़ी वो डर के मारे भागने लगी। 


जख्मी धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि, उनके पति रंग रोगन का काम करते हैं। वह वादे सैदपुर ससुराल बीमार भाई जितेंद्र का हालचाल लेने गए थे। धमाका कैसे हुआ मैं नहीं जानती। मैं तो अपने ससुराल रामसर में थी।

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom । पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के पास ग्रेनेड धमाका, पंजाब में हाई अलर्ट


वादे सैदपुर के ही एक निवासी ने कहा कि, रामसर से एक दबंग ने बम बनाने के लिए उसे बुलाया था। धमाके को लेकर तरह की बातें चर्चा में हैं कहा जा रहा है कि पुलिस के मुखबिरों के खिलाफ किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की तैयारी थी। क्योंकि जगडिश पुलिस सैदपुर बालू घाट में छापेमारी कर रही है। जिससे वहां हड़कंप मचा हुआ है। जख्मी धर्मेंद्र  फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है और पुलिस भी अभी इस मामले को लेकर कुछ नहीं कह रही है।


प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स