Thane : रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों से एक कर्मचारी की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन बनाने वाली एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को सिलसिलेवार विस्फोटों में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई। कुलगांव-बदलापुर अग्निशमन सेवाओं के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे के अनुसार, फैक्ट्री खारवई महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है।

उन्होंने बताया कि इस इकाई में सिलसिलेवार विस्फोट हुए जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै।

सोनावणे ने बताया कि अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोटों का कारण भी अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

क्या Abdu Rozik की Amira से सगाई पब्लिसिटी स्टंट थी? Tajikistani गायक ने सच बताया

PM Modi के अमेरिका जाने के ठीक पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन, जानें क्या कहा

आर अश्विन ने ठोका टेस्ट करियर का छठा शतक, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बढ़ी मुश्किलें, राहुल के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्ज