सीरियाई विपक्ष ने जिनीवा वार्ता में संयुक्त प्रतिनिधिमंडल भेजने पर सहमति जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2017

रियाद। सीरिया के विभाजित विपक्ष ने सुबह उस समझौते पर पहुंचने की घोषणा की जिसके तहत वह संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में अगले हफ्ते होने वाली शांति वार्ता में संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को भेजने पर राजी हो गया है। रियाद में सऊदी द्वारा प्रायोजित बैठक के दूसरे दिन यह घोषणा की गई। उस बैठक में विपक्ष के करीब 140 सदस्य मौजूद थे।

वह यहां सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के साथ 28 नवंबर को जिनीवा में होने वाली सीधी बातचीत से पहले एक राय बनाने के लिए आए थे। संयुक्त राष्ट्र ने कई दौर की बातचीत आयोजित करवाई थी लेकिन यह सीरिया में छह वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने में सफल नहीं रही। इस युद्ध में वर्ष 2011 से 3,30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

सीरियाई विपक्ष हाई निगोसिएशन कमेटी के सदस्य बास्मा कोदमानी ने रियाद में संवाददाताओं को बताया, ‘‘जिनीवा में सीधे बातचीत में शामिल होने के लिए एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए विपक्ष के दो अन्य गुटों के साथ हमारी सहमति बनी है। ’’उन्होंने बताया कि 50 लोगों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में कौन लोग शामिल होंगे और प्रत्येक समूह से कितने प्रतिनिधि होंगे, इस पर अंतिम फैसले के लिए शुक्रवार को आगे की बैठक की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स