दक्षिण अफ्रीका ने नंबर एक वनडे रैंकिंग फिर हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2017

दुबई। दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन में समाप्त हुई घरेलू वनडे श्रृंखला में श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद एक बार फिर दुनिया की नंबर एक एकदिवसीय टीम बन गया। श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका नंबर एक पर काबिज आस्ट्रेलिया से चार अंक पीछे था। आस्ट्रेलिया को साथ ही न्यूजीलैंड में 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका 119 अंक के साथ विश्व चैम्पियन टीम को पछाड़कर 119 अंक के साथ दुनिया की नंबर एक टीम बन गया। आस्ट्रेलिया 118 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

 

भारत 112 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका पिछली बार नवंबर 2014 में दुनिया की नंबर एक टीम था जब भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। इसी महीने आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से हराकर पहला स्थान हासिल कर लिया था। वर्ष 2002 में मौजूदा रैंकिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद दक्षिण अफ्रीका पांचवीं बार शीर्ष पर पहुंचा है। टीम फरवरी 2007, मार्च से मई 2008, जनवरी से अगस्त 2009 और अक्तूबर से नवंबर 2014 तक शीर्ष पर रही।

 

दक्षिण अफ्रीका को 19 फरवरी से चार मार्च तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलिया और अपने बीच के अंतर को बढ़ाने मौका मिलेगा। टीम को शीर्ष पर बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को कम से कम 3-2 के अंतर से हराना होगा। न्यूजीलैंड हालांकि अगर 3-2 से जीत दर्ज करने में सफल रहा तो दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा। इस बीच श्रीलंका को क्लीनस्वीप से तीन अंक का नुकसान उठाना पड़ा है। टीम 98 अंक के साथ छठे स्थान पर बरकरार है लेकिन बांग्लादेश पर उसकी 10 अंक की बढ़त अब सिर्फ सात अंक की रह गई है। आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान बांग्लादेश से दो अंक और पीछे है।

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?