सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर मिला शादी का प्रस्ताव, दबंग गर्ल ने दिया यह मजेदार जवाब

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रिया मिश्रा | Aug 26, 2021

सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर मिला शादी का प्रस्ताव, दबंग गर्ल ने दिया यह मजेदार जवाब

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ AMA (आस्क मी एनीथिंग) किया। इसमें सोनाक्षी के फैंस ने उनसे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई सवाल पूछे। किसी ने सोनाक्षी से वेट लॉस टिप्स मांगी तो एक फैन ने उनके पैरों की तस्वीर मांगी। सोनाक्षी से AMA के दौरान कुछ अजीबोगरीब सवाल भी पूछे गए। लेकिन सोनाक्षी ने इन सवालों का जवाब मजाकिया अंदाज़ में दिया। 

इसे भी पढ़ें: आर्यन खान को नहीं है घर में शर्टलेस घूमने की परमिशन, जानिए कारण

जब एक फैन ने उनसे पूछा, क्या खाऊँ जो वेटलॉस हो जाए?, तो सोनाक्षी ने कहा, "हवा खाइए आप।"  वहीं, उनके एक फैन ने उनसे अपने पैरों की तस्वीरें शेयर करने को कहा तो उन्होंने बस 'नहीं' लिखा। जब एक फैन ने सोना से 'बिकिनी पिक्स' शेयर करने को कहा तो सोनाक्षी ने बिकिनी की तस्वीर पोस्ट कर दी।


सोनाक्षी के एक फैन ने उन्हें AMA के दौरान प्रपोज़ किया और शादी का प्रस्ताव दिया। इसके जवाब में सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि फ़िलहाल वे  इंस्टाग्राम पर प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद वरुण धवन ने शेयर किया जिंदगी का एक्सपीरियंस, कही ये बात

इसके अलावा फैंस ने उनसे पूछा कि वे इतने लंबे समय से कहाँ थीं तो इस पर सोनाक्षी ने कहा कि उनके रात के शूटिंग शेड्यूल के कारण उनकी बॉडी क्लॉक यूरोपीय समय में है, 


वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की आखिरी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में थे। सोनक्षी अपनी अगली फिल्म काकुड़ा में रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ दिखाई देंगी।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

IPL 2025: वानखेड़े में रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बॉन्ड की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

Bihar: प्रशांत किशोर ने दी राज्यव्यापी आंदोलन की धमकी, नीतीश सरकार से की ये तीन बड़ी मांग

‘ममता बनर्जी को हिंदुओं से नफरत’, मुर्शिदाबाद न जाने के लिए बंगाल की सीएम पर भाजपा ने बोला हमला

Gold Price| सोने के दाम में फिर हुआ इजाफा, 1500 रुपये महंगा हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत