Assam में बाढ़ की स्थिति में हुआ मामूली सुधार, मृतकों की संख्या 39 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि प्रभावित लोगों और जिलों की संख्या में कमी आई है लेकिन इस आपदा से दो और लोगों की मौत हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में दो लोगों की मौत हुई है जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है।

कोपिली और कुशियारा नदियां क्रमशः धरमतुल और करीमगंज में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। वर्तमान में 12 जिलों - बारपेटा, कामरूप, बाजाली, गोलपाड़ा, नागांव, होजाई, उदलगुरी, करीमगंज, दरांग, नलबाड़ी, कामरूप महानगर और कछार में 2,63,452 लोगप्रभावित हैं।

शुक्रवार को 19 जिलों में 3.90 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रभावित आबादी 33 राजस्व जिलों और 1,027 गांवों में फैली हुई है।

प्रमुख खबरें

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

Sunak ने स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए, कहा: हिंदू धर्म से मुझे प्रेरणा मिलती है

पेरिस ओलंपिक में पदक का रंग बदलने को बेताब Lovlina, टोक्यो में जीता था कांसा

Sable ने अतीत की गलतियों को सुधार कर ओलंपिक में अच्छा करने का वादा किया