By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025
मिस्र के लोकप्रिय स्थल हर्गहाडा के तट के पास लाल सागर में पर्यटकों की एक पनडुब्बी के डूबने से छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दो निकाय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लाल सागर गवर्नरेट द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आपातकालीन दल 29 लोगों को बचाने में सफल रहा। पनडुब्बी पर्यटक सैरगाह क्षेत्र के एक समुद्र तट से निकली थी और इसमें विभिन्न देशों के 45 पर्यटक सवार थे। पनडुब्बी के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई पर्यटक कंपनी ने क्षेत्र में संघर्षों के खतरों के कारण लाल सागर में यात्रा बंद कर दिया है या सीमित कर दिया है।