भारत के बिना बांग्लादेश की स्थिति नहीं सुधर सकती: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2024

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि भारत के बिना बांग्लादेश की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। साहा ने शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस पर एक सरकारी समारोह में कहा कि बांग्लादेश के लोगों को उनकी आजादी में भारत के योगदान को याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।... भारत के बिना बांग्लादेश की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। उन्हें समझना चाहिए कि हमारी सेना ने किस तरह के बलिदान दिए हैं और हमारे लोगों ने बांग्लादेश की आजादी के लिए कितनी मदद की है। इसे नहीं भूला जाना चाहिए।’’

साहा ने कहा, ‘‘मैं उनसे बार-बार कहूंगा कि याद रखिए, त्रिपुरा के लोगों ने आपकी आजादी में किस तरह मदद की थी। हमने हर संभव मदद की... बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हैं, वैसी स्थिति ज्यादा समय तक चल नहीं सकती।

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima 2024: कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर खाने का महत्व

Bihar: स्मार्ट बिजली मीटर को तेजस्वी ने बताया चीटर, 1 अक्टूबर से आंदोलन का किया ऐलान, भाजपा का पलटवार

India Out नीति हमने कभी नहीं अपनाई, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के बदले सुर, कहा- PM मोदी पर गलत कमेंट करने वालों पर लिया एक्शन

Devara: Part 1 Collection | देवरा ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए 140 करोड़, यहां जानें भारत का कलेक्शन