पुणे जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2024

 पुणे जिले के शिरूर तालुका में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को मांडवगन फरता गांव में उस समय हुई जब वंश राजकुमार सिंह नाम का बच्चा गन्ने के खेत के पास था।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं और गुड़ उत्पादन इकाई में काम करने के लिए शिरूर तहसील में आये थे। वन अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार की रात वंश के माता-पिता के बीच किसी बात को झगड़ा हो गया था जिसके बाद वंश घर से निकल गया। वह गन्ने के खेत की ओर चला गया जहां एक तेंदुए ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। (गुड़ बनाने वाली) फैक्टरी के प्रबंधक ने हमले की सूचना पुलिस को दी।

प्रमुख खबरें

Ronaldo और अल नासर का एसीएल मैच सुरक्षा कारणों से ईरान की बजाय दुबई में

Rama Ekadashi 2024: किस दिन है रमा एकादशी, नोट करें डेट, मुहूर्त और पूजाविधि

न्यूजीलैंड के कारण भारत को हुआ नुकसान, WTC Final के लिए टीम इंडिया कैसे करेगी क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को लेकर कहे अपशब्द | Video