Philadelphia में गोलीबारी में सात लोग घायल, हथियार बरामद नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2024

अमेरिका में पेन्सिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना में सात लोग घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तरी फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की यह घटना बुधवार शाम साढे छह बजे से कुछ पहले हुई।

पुलिस के अनुसार, घायलों की उम्र 16 से 47 वर्ष है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जांचकर्ता घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है और इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima 2024: कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर खाने का महत्व

Bihar: स्मार्ट बिजली मीटर को तेजस्वी ने बताया चीटर, 1 अक्टूबर से आंदोलन का किया ऐलान, भाजपा का पलटवार

India Out नीति हमने कभी नहीं अपनाई, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के बदले सुर, कहा- PM मोदी पर गलत कमेंट करने वालों पर लिया एक्शन

Devara: Part 1 Collection | देवरा ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए 140 करोड़, यहां जानें भारत का कलेक्शन