Honeymoon Destinations: अंडमान-निकोबार की ये जगह देख भूल जाएंगे विदेश, न्यूली वेड कपल को नहीं करना चाहिए मिस

By अनन्या मिश्रा | Jun 23, 2023

अक्सर हनीमून के लिए कपल्स ऐसी जगह जाने का प्लान करते हैं, जो देखने में एकदम विदेश की तरह हो। हालांकि जिनके पास अच्छा खासा बजट होता है, उन्हें विदेश ट्रिप प्लान करने से पहले सोचना नहीं पड़ता है। लेकिन जो लोग विदेश नहीं जा पाते, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्ठिकल के जरिए एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में एकदम विदेश की तरह लगती है।

 

बता दें कि अंडमान और निकोबार का एक ऐसा द्वीप जो देखने में एकदम मालदीव की तरह लगता है। यहां के फेमस द्वीप हैवलॉक आइलैंड, जिसे स्वराज द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। आपको यहां पर हनीमून के दौरान विदेश जैसा फील आएगा।

इसे भी पढ़ें: Shopping Market Delhi At Night: रात में भी खुले रहते हैं दिल्ली के यह मार्केट, 50 रुपए में खरीद सकते हैं सामान


एलीफेंट बीच

एलीफेंट आइलैंड मन को छु जाने वाली समुद्री जगह है। यह जगह कोरल और रीफ की प्राचीन सुंदरता के लिए काफी ज्यादा फेमस है। बता दें कि यहां पर कई डाइविंग स्पॉट और स्नॉर्कलिंग सेंटर हैं। अधिकतर समुद्र प्रेमियों को एलीफेंट बीच पर देखा जाता है। इस जगह पर आप कई एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं। एलिफेंट बीच में आप कयाकिंग, जेट-स्कीइंग और पानी के नीचे बोटिंग आदि कर सकते हैं।

समुद्री जीवन

स्वराज द्वीप पर आ समुद्री जीवन का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको जो भोजन मिलेगा, वह शायद किसी अन्य जगह पर नहीं मिलेगा। इस आइलैंड के हर बीच पर छोटी-छोटी झोपड़ियां और रेस्तरां बने हुए हैं। जहां पर आप सीफूड का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि इस आइलैंड पर कई ऐसे रिजॉर्ट हैं, जो लोगों को ऊंची-ऊंची चोटियों और समुद्र का भरपूर मजा देते हैं। 


विजयनगर बीच

अपने पार्टनर के साथ सफेद मोतियों और समुद्र किनारे पड़ी चमकीली मिट्टीट का मजा लेने के लिए विजयनगर बीच पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यह स्थान कई न्यूली वेड कपल की फेवरेट जगह बन चुकी है। इस बीच पर आप धूप भी सेंक सकते हैं। यहां पर आप सुकून के पल बिताने के साथ ही फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। विजयनगर बीच से आपको सनराइज और सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।


लक्ष्मणपुर समुद्र तट

समुद्र तट भी खूबसूरती के लिहाज से लक्ष्मणपुर कुछ कम नहीं है। यहां पर आप शांत समुद्री जीवन का आनंद ले सकते हैं। इस जगह की सुंदरता आपके दिल में अपनी जगह जरूर बना लेगी। नील जेट्टी से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर आप आसानी से पैदल भी जा सकते हैं।  


कालापत्थर बीच

कालापत्थर गांव के पास स्थित कालापत्थर बीच पर आपको दूर-दूर तक सफेद रेत मिलेगी। यहां इस बीच पर बड़े काले पत्थर और चट्टान स्थित हैं। स्वराज द्वीप के एक कोने पर स्थित यह बीच एक शानदार जगह है। बता दें कि एक साथ पड़ने वाली समुद्री जगहों में यह जगह आखिरी में हैं। 


प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी