Chandra Grahan 2024: आज लग रहा साल का दूसरा और आखिरी खंडग्रास चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं

By अनन्या मिश्रा | Sep 18, 2024

आज यानी की 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। हालांकि यह एक उपछाया चंद्र गहण है। ग्रहण की शुरूआत आज सुबह 06:12 मिनट से हुई है। ग्रहण के दौरान चांद पर धूल की एक पट्टी सी नजर आएगी, जिसको आंखों से देख पाना कठिन होगा। आज लगने वाले चंद्र ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका औऱ एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।


चंद्र ग्रहण की शुरुआत

साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की शुरूआत हो चुकी है, जोकि करीब 4 घंटे तक चलने वाला है। लेकिन इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण के नजारे को आप लाइव जरूर देख सकते हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।


बता दें कि आज लगने वाले चंद्र ग्रहण की शुरूआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 06:12 मिनट से हो गई है। वहीं भारत में सुबह होने के कारण आकाश में चंद्रमा नहीं दिखाई देगा। आज सुबह 06:12 मिनट से उपछाया चंद्र ग्रहण की शुरूआत होगी और फिर सुबह 07:44 मिनट पर आंशिक ग्रहण की शुरूआत होगी। वहीं सुबह 08:14 मिनट पर ग्रहण की उच्चतम स्थिति होगी और 08:44 मिनट पर इस आंशिक चंद्र ग्रहण की समाप्ति होगी। फिर सुबह 10:17 मिनट पर उपछाया चंद्रग्रहण की समाप्ति होगी।


साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

आज यानी की 18 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर साल का दूसरा और आखिरी खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगा है। यह ग्रहण मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा है। चंद्र ग्रहण के दौरान राहु और चंद्रमा की युति होगी। इसके साथ ही शुक्र और केतु दोनों ग्रह सातवें भाव में रहेंगे। चंद्रमा से गुरु तीसरे भाव, मंगल चतुर्थ भाव, बुध छठे भाव और शनि बारहवें घर में विराजमान रहेंगे। भारत में चंद्र ग्रहण न दिखने के कारण इस ग्रहण का भारत में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

IndiGo के CEO Pieter Elbers ने किया ऐसा पोस्ट, Anupam Mittal भी खुद को रिप्लाई करने से नहीं रोक सके

Faizal Khan वाले पेजर से इजरायल ने कैसे 3000 आतंकी उड़ा दिए, हिजबुल्ला क्यों इस्तेमाल कर रहा था मोबाइल के जमाने से पहले वाला पेजर?

बीजेपी रही तो चुनाव धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा, One Nation-One Election पर बोले तेजस्वी यादव

IND vs BAN: शुभमन गिल के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, जीरो पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने