Tiger 3 के पहले गाने की पहली झलक Salman Khan ने की शेयर, Arijit Singh ने दी है गाने को आवाज

FacebookTwitterWhatsapp

By एकता | Oct 19, 2023

Tiger 3 के पहले गाने की पहली झलक Salman Khan ने की शेयर, Arijit Singh ने दी है गाने को आवाज

अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज का दर्शकों को इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो जबरदस्त एक्शन से भरपूर था और लोगों को खूब पसंद आया था। शानदार ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज होने को तैयार है। इस बात की जानकारी खुद टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान ने 19 अक्टूबर को 'टाइगर 3' के पहले गाने की पहली झलक शेयर की। इसी के साथ उन्होंने दर्शकों को ये भी बताया कि ये गाना मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने गाया है। बस इसी बात ने लोगों की बेताबी बढ़ा दी है। अब सभी लोग बड़ी बेसब्री से 'टाइगर 3' के पहले गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Updates । दो दिन हुए नहीं और पति Vikas Jain से लड़ने लगी Ankita Lokhande, लोगों ने उड़ाया मजाक


अरिजीत ने सलमान के लिए गाया गाना

सलमान खान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का पोस्टर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'पहले गाने की पहली झलक। #लेकेप्रभुकानाम! ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को आएगा।' इस पोस्टर में, अभिनेता फिल्म की लीड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं।


दोनों के लुक से पिछली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' वाली वाइब आ रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, जो अपने आप में बड़ी बात है। बता दें, सलमान के लिए पहली बार अरिजीत ने गाना गाया है। दोनों के बीच पिछले 9 सालों से मनमुटाव चल रहा था, जो अब जाकर खत्म हुआ है और गायक ने अभिनेता के लिए गाना रिकॉर्ड किया है।


 

इसे भी पढ़ें: Marital Rape सीन को दर्शकों द्वारा Sex Scene कहने पर भड़की Mehreen Pirzada, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास


अरिजीत और सलमान खान का मनमुटाव

2014 में एक पुरस्कार समारोह के दौरान अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। सलमान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से गायक के रिकॉर्ड किए हुए गाने 'जग घुमेया' को हटा दिया था। बाद में, अभिनेता ने खुद इस गाने को अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था। लगभग 9 साल के बाद अब सलमान ने अरिजीत के साथ मनमुटाव खत्म करने का फैसला किया। बीते दिनों अरिजीत को सलमान के घर से निकलते हुए स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो वायरल भी हुए थे।

प्रमुख खबरें

राम मंदिर ट्रस्ट ने पिछले पांच वर्षों में 400 करोड़ रुपये का कर चुकाया

महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी बस और दोपहिया वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत

भाजपा ने बंगाल में अगले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए की संगठनात्मक बैठक

अमित शाह 21 मार्च से ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे