भाजपा ने बंगाल में अगले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए की संगठनात्मक बैठक

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

भाजपा ने बंगाल में अगले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए की संगठनात्मक बैठक

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले यहां संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद शुरू होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार ने कहा कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने राज्य में 2021 के चुनावों में 77 सीट जीती थीं।

संगठनात्मक बैठक के बाद मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अगले अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 29 मार्च को कोलकाता पहुंचने और अगले दिन संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। मजूमदार ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के 25 संगठनात्मक जिलों के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 25 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के नाम जारी किए हैं, जिनमें से 17 नए चेहरे हैं। राज्य में पार्टी के 43 संगठनात्मक जिले हैं।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka ने कितने मछुआरों को पकड़ रखा है? क्या है 1974 का वो फैसला जो भारत के लिए बन गया  बड़ी मुसीबत

Sri Lanka ने कितने मछुआरों को पकड़ रखा है? क्या है 1974 का वो फैसला जो भारत के लिए बन गया बड़ी मुसीबत

Nagpur violence: नागपुर हिंसा के 2 और आरोपी गिरफ्तार, जानें- किस संगठन से जुड़े हैं तार

‘हम बहुत बारीकी से नजर रखते हैं’, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर पाकिस्तान पर बरसे एस जयशंकर

Russia ने लॉन्च की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी, अथाह समंदर से दागेगी न्यूक्लिर मिसाइल