IPL 2025: ऋषभ पंत नहीं छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, टॉप रिटेंशन को लेकर आया बड़ा अपडेट

By Kusum | Sep 21, 2024

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें लग रही हैं कि वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का दामन थाम सकते हैं। पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं, पंत ने रविवार को इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहले टेस्ट में शानदार सेंचुरी जमाई जिसके बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंत डीसी को नहीं छोड़ेंगे। वह मेगा ऑक्शन से पहले टॉप रिटेंशन चॉइस होंगे। 

 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किया जाना तय है, जिससे टीम के साथ उनके भविष्य को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अभी तक रिटेंशन नियमों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों ने बताया कि पंत फ्रेंचाइजी की टॉप रिटेंशन चॉइस होंगे। मुंबई में पंत और को-ऑर्नर पार्थ जिंदल के बीच हाल ही में हुई मीटिंग के बाद ये निर्णय लिया गया। 


पंत की आईपीएल सैलरी फिलहाल 16 करोड़ रुपये है। ये आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। पंत आईपीएल 2016 से दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की ओर से ही आईपीएल डेब्यू किया था। डीसी आईपीएल 2024 में छठे स्थान पर रही थी। वह कार एक्सीडेंट के कारण आईपीएल 2023 में नहीं खेले थे।  


प्रमुख खबरें

PM Modi के अमेरिका दौरे पर दिखा नफरती विज्ञापन, बीजेपी ने राहुल पर साधा निशाना

तेजी से बढ़ रहा OTP और KYC का फ्रॉड, एक भी गलती पड़ सकती है भारी, खुद को इस तरह रखे सेफ

आतिशी ने मंत्रालयों का किया बंटवारा, 13 विभागों को रखा अपने पास, जानें किसे मिला कौन का मंत्रालय

संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम ‘पालकी मार्ग’ का निर्माण पूरा, 42 हजार पेड़ लगाए गए: Gadkari