Indian Team में लौटने के लिए बड़ी मेहनत कर रहे हैं Rishabh Pant, वापसी को लेकर तय नहीं कुछ

By रितिका कमठान | Jul 21, 2023

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे अर्से से मैदान से बाहर है। दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट में चोटिल होने के बाद से वो रिकवर कर रहे है। काफी समय से मैदान में ना उतरने के कारण ऋषभ पंत वापसी करने के लिए जी तोड़ मेहनत में जुटे है। ऋषभ पंत ने अच्छे से जिम में वर्कआउट करना भी शुरू कर दिया है।

 

प्रैक्टिस करते हुए ऋषभ पंत ने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश है। इस वीडियो में वो वेट लिफ्टिंग करते दिख रहे है। वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में ऋषभ ने लिखा है कि आपको वो मिलता है जिसके लिए आप काम करते हैं, वो नहीं जिसकी आप तमन्ना करते है। ऋषभ पंत लगातार रिकवर हो रहे है। वो अपनी रिकवरी जर्नी का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते है।

 

  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की इस वीडियो को देखकर भारतीय खिलाड़ियों ने भी रिएक्शन दिए है। इस वीडियो पर केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों ने भी ऋषभ पंत को शुभकामनाएं दी है। ऋषभ पंत लगातार एक्सीडेंट के बाद से उभर रहे है। उन्होंने हॉस्पिटल में एडमिट होने से लेकर सहारा लेकर चलने, एनसीए में ट्रेनिंग की पूरी जर्नी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। ऋषभ पंत लगातार अपनी रिकवरी को लेकर काफी खुश है। फैंस को उम्मीद है कि जिस तरह से ऋषभ पंत रिकवर कर रहे हैं और मेहनत करने में जुटे है, वो विश्व कप 2023 में वापसी कर सकते है। फैंस लगातार ऋषभ को जल्दी ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दे रहे है।

 

बीसीसीआई की तरफ से नहीं आई जानकारी

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब तक ये जानकारी नहीं दी है कि ऋषभ पंत विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम के स्कवैड का हिस्सा होंगे या नहीं। आने वाले दिनों में ये साफ होगा कि वो विश्व कप टीम में शामिल किए जाएंगा या उन्हें कुछ अधिक समय टीम से बाहर रहना होगा। मगर ऋषभ पंत खुद लगातार कड़ी मेहनत कर टीम में जगह बनाने के लिए जुटे हुए है। 

 

दिसंबर में हुआ था एक्सीडेंट

दिसंबर 2022 में दिल्ली से रूढ़की जाते समय ऋषभ की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनकी जान बाल बाल बची थी। इस एक्सीडेंट से ऊबरने के लिए ऋषभ पंत की घुटने और टखने के लिगामेंट की सर्जरी की गई है। इस एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की रिकवरी जारी है। हालांकि वो अभी मैदान पर लौटने में सक्षम नहीं है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी