इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को डीईआरसी का अध्यक्ष बनाया गया

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को डीईआरसी का अध्यक्ष बनाया गया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुमार को 24 मार्च को बिजली मंत्री आशीष सूद दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुमार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जयंत नाथ की जगह लेंगे, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 2023 में डीईआरसी का प्रोटेम अध्यक्ष नियुक्त किया था। अधिकारियों के मुताबिक, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नाथ ने राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार के गठन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Bhagat Singh Death Anniversary: शहीद ए आजम भगत सिंह को 23 मार्च को दी गई थी फांसी, मौत को बताया था अपनी दुल्हन

Bhagat Singh Death Anniversary: शहीद ए आजम भगत सिंह को 23 मार्च को दी गई थी फांसी, मौत को बताया था अपनी दुल्हन

Ram Manohar Lohia Birth Anniversary: समतामूलक समाजवादी समाज की स्थापना का सपना देखते थे राम मनोहर लोहिया

Ram Manohar Lohia Birth Anniversary: समतामूलक समाजवादी समाज की स्थापना का सपना देखते थे राम मनोहर लोहिया

जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना देगी: केशव प्रसाद मौर्य

मध्यप्रदेश के सतना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार