Republic Day 2024 कर्तव्य पथ पर फ्रांस के मार्चिंग दस्ता ने किया कदम ताल

By रितिका कमठान | Jan 26, 2024

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए है। गणतंत्र दिवस की परेड में इस वर्ष कर्तव्यपथ पर फ्रांस सेना की एक टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया है। फ्रांस सेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर कदमताल करता हुआ दिखाई दिया। कर्तव्य पथ पर जब फ्रांस के मार्चिंग दस्ते ने कदमताल किया उस समय फ्रांस की राष्ट्रपति इमानुएल माइक्रो भी वहां मौजूद थे। गौरतलब है कि वह इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि है।

 

इस परेड दौरान फ्रांस के अंतरिक्ष और वायु सेना बल के एक बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान के साथ दो राफेल लड़ाकू विमान दिल्ली के आसमान में गरजे। जानकारी के मुताबिक जब फ्रांस के करीब 95 जवानों ने कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया तब राफेल विमानों ने आसमान में उड़ान भरी। फ्रांस के 30 सदस्यीय बैंड ने भी भव्य परेड में प्रस्तुति दी। फ्रांस के सशस्त्र बलों ने दूसरी बार भारत की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया है। इससे पहले 2016 में फ्रांस के सैनिक भारत के इस भव्य समारोह में भाग लेने वाली पहली विदेशी सैन्य टुकड़ी के तौर पर शामिल हुए थे। पिछले साल जुलाई में पेरिस में आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। बैस्टिल दिवस परेड में भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमानों और तीनों सेनाओं के मार्चिंग दल ने भाग लिया था।

प्रमुख खबरें

यूपीआईटीएस जैसे आयोजनों से यूपी की बन रही नई पहचान

बंगाल में नाबालिग के अपहरण-हत्या पर बवाल, BJP का विरोध प्रदर्शन, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर

तेलंगाना पुलिस ने सुपरस्टार Nagarjuna के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, इस विवाद के बारे में आप क्या जानते हैं? यहां पढ़ें

अर्बन नक्सल और देश को बांटने वाले लोगों की भाषा बोल रहे राहुल गांधी, JP Nadda का कांग्रेस पर वार