Ratan Tata Death| Worli Crematorium में किया जाएगा Ratan Tata का अंतिम संस्कार, NCPA में हो रहे अंतिम दर्शन

By रितिका कमठान | Oct 10, 2024

प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के एनसीपीए लॉन में रखा जाएगा ताकि आम लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। उद्योगपति के पार्थिव शरीर को सुबह 10.30 बजे से आम लोगों के लिए देखा जा सकेगा। एनसीपीए लॉन मुंबई के नरीमन पॉइंट में स्थित है।

 

रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, पार्थिव शरीर को शाम 4 बजे अंतिम यात्रा पर ले जाया जाएगा। बयान में कहा गया है, "हम जनता से अनुरोध करेंगे कि वे गेट 3 से एनसीपीए लॉन में प्रवेश करें और गेट 2 से बाहर निकलें। परिसर में कोई पार्किंग उपलब्ध नहीं होगी। शाम 4 बजे पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए डॉ ई मोसेस रोड, वर्ली स्थित वर्ली श्मशान घाट के प्रार्थना कक्ष की ओर अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेगा।"

 

अमित शाह करेंगे अंतिम दर्शन

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। संभवत: वे आज दोपहर 1 बजे उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने लोगों को सूचित किया है कि सरकार ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन का शोक घोषित किया है। राज्य में आज कोई राजकीय समारोह नहीं मनाया जाएगा।

 

महाराष्ट्र के सीएमओ ने कहा, "सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज सरकार का कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।" इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा को "एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान" कहा था। उन्होंने रतन टाटा के सबसे अनोखे पहलू "बड़े सपने देखने और बदले में कुछ देने के प्रति उनके जुनून" की सराहना की।

प्रमुख खबरें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है तगड़ा झटका, कैमरन ग्रीन नहीं कर पाएंगे गेंदबाजी!

Saudi-UAE-Oman-Qatar ध्यान से सुन लो, इजरायल की मदद की तो...ईरान की सबसे खतरनाक धमकी

Forbes India की अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी 108 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फिर शीर्ष स्थान पर

हरियाणा की हार पर कांग्रेस नेता का बयान, CM बनने को लेकर मची खींचतान बहुत बड़ी गलती थी