Rajasthan: भीलवाड़ा के पार्क में दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद एक हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पार्क में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के बीच हाथापाई होने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए विभिन्न पुलिस थानों से बुलाकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया, हिंदू समुदाय के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना भीमगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां आरएसएस के स्वयंसेवक एक पार्क में शाखा आयोजित कर रहे थे और उसी समय मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक स्वयंसेवक को गेंद लगने से दोनों समूहों के बीच बहस शुरू हो गई और बात बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

Paris Olympics: जाने कौन है महिला विधायक Shreyasi Singh? जो पहली बार ओलंपिक में खेलकर रच सकती हैं इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम CM को किया फोन, बाढ़ से बिगड़े हालात पर जताई चिंता

सैलानियों का हब बन रहा है उत्तर प्रदेश

365 दिन बाद चंद्र की राशि में बनने जा रहा शुक्रादित्य राजयोग, इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले