कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने Golden Temple में दी सेवा, सब्जी काटी, बर्तन धोए और श्रद्धालुओं को परोसी रोटी

By रितिका कमठान | Oct 03, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे। सोमवार को राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वैच्छिक सेवा भी की है। इसके बाद अगले दिन यानी मंगलवार को भी उन्होंने स्वर्ण मंदिर में सेवा दी है। लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में सेवा करते दिखे। पहले दिन पानी से बर्तन धोने के बाद दूसरे दिन उन्होंने लंगर सेवा के लिए सब्जियां काटीं।

 

बता दें कि मंगलवार को भी राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर सब्जी काटी, लहसुन काटा और फिर श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किए गए झूठे बर्तनों को भी धोया। यही नहीं उन्होंने हॉल में जाकर श्रद्धालुओं को लंगर (प्रसाद) भी बांटा। कांग्रेस नेता ने सिर पर नीले रंग का ‘पटका’ बांधा हुआ था। इससे पहले सोमवार को भी राहुल गांधी ने 12 बजे यानी देर रात तक लंगर सेवा दी थी। स्वर्ण मंदिर में बीते 24 घंटों के दौरान राहुल गांधी तीन बार सेवा कर चुके है। मंगलवार को उन्होंने दो घंटे स्वर्ण मंदिर में सेवा दी है। उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त लंगर (सामुदायिक रसोई) में ही बिताया। कांग्रेस नेता ने ‘शबद कीर्तन’ (धर्मिक भजन) भी सुना था।

 

गौरतलब है कि कई गणमान्य व्यक्ति कभी-कभी स्वर्ण मंदिर में आते हैं और प्रतीकात्मक स्वयंसेवक यानी स्वैच्छिक सेवा करते हैं। हालाँकि, किसी राजनेता के लिए एक दिन से अधिक समय के लिए सिख तीर्थस्थल की निजी यात्रा करना और घंटों तक स्वयंसेवी सेवा करना काफी कम देखने को मिलता है। राहुल सोमवार को अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद सोमवार की रात राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं के साथ पालकी साहिब (सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाने वाली सुनहरी पालकी) को कंधे पर उठाया भी था। इसके अलावा राहुल ने गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर लगी स्टील की ग्रिलों की सफाई भी की थी।

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राहुल गांधी ने सुबह 11.30 बजे स्वर्ण मंदिर पहुंचकर लंगर सेवा में रोटी परोसी। इसके बाद वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर लंगर भी छका। इसके अलावा लंगर में सेवा दे रही महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने सब्जियां काटी और उनके साथ बातचीत भी की। 

 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे। अपने सिर को नीले रंग कपड़े से ढककर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेका। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं। बता दें कि राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। पार्टी के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ गठबंधन का भी विरोध कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

इलेक्टोरल बॉन्ड योजना बहाल करने पर विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट, खारिज कर दी याचिका

जब रितेश देशमुख ने Genelia से कर लिया रिश्ता खत्म, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Satara क्षेत्र में मजबूत हुई बीजेपी, विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी विपक्षी Maha Vikas Aghadi की मुश्किलें

Solapur क्षेत्र में बीजेपी पर कम हुआ मतदाताओं का भरोसा, लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के पहले दिया स्पष्ट संदेश