Prime Minister, केंद्रीय मंत्रियों ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। तमांग सोमवार को 56 साल के हो गए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि वह बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ सिक्किम के लोगों की सेवा जारी रखें।

शाह ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको बेहतर स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करते रहने की ऊर्जा प्रदान करें।’’

कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख तमांग को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार