प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वाल्मीकि जयंती’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।’’ संत वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेषकर दलितों के लिए श्रद्धेय हैं।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी