President Murmu ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को उत्कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

मुर्मू ने उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह को संबोधित भी किया और ओडिशा में जन्मे नौकरशाह पी के मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास भी मौजूद रहे, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह डिग्री पी के मिश्रा के असाधारण नेतृत्व, सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारतीय प्रशासनिक सेवा की उन्नति में उनके गहन योगदान को एक उपयुक्त मान्यता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1972 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी मिश्रा ने सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान