राष्ट्रपति ने ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ओडिया फिल्म जगत में योगदान के लिए दिग्गज अभिनेत्री को हमेशा याद रखा जायेगा। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन की जानकारी मिलने से दुखी हूं। ओडिया फिल्म उद्योग में योगदान के लिये उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ शोक संतप्त परिवार एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का कटक में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष की थीं। ओडिया फिल्म उद्योग में अपने योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार से सम्मानित दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं।

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ उड़िया फिल्म अभिनेत्री झरना दास का निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। 1945 में जन्मी, दास ने 60 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और श्री जगन्नाथ , नारी , आदिनामेघ , हिसाबनिकस , पूजाफुला , अमादबता अभिनेत्री , मलजान्हा और हीरा नैला जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री Goyal ने भाजपा का समर्थन करने पर तेलंगाना के मतदाताओं को धन्यवाद दिया

Faridabad : साढ़े सात करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आगरा का चर्चित ‘डिब्बा’ कारोबारी गिरफ्तार

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

Sunak ने स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए, कहा: हिंदू धर्म से मुझे प्रेरणा मिलती है