Poorvottar Lok: असम में कम हुई अपराधों की घटनाए, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन ने परासे पैर?

By रेनू तिवारी | Oct 27, 2023

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास अपनी संयुक्त शस्त्र ब्रिगेड (CAB) तैनात की है। कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ बुधवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा के दौरान समाज के कुछ वर्गों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की नीयत से बयान दिए जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि 2023 के पहले आठ माह में पूरे राज्य में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के लगभग 1,400 मामले दर्ज किये गये हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पिछले पांच वर्षों का इन तीन अपराधों से संबंधित आंकड़ा साझा कर शर्मा ने दावा किया कि राज्य में ऐसे अपराधों में ‘‘कमी’’ देखी जा रही है। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘असम को अपराध मुक्त राज्य बनाने की हमारी प्रतिबद्धता सकारात्मक रूप से सही दिशा में आगे बढ़ रही है।’’ शर्मा गृह विभाग भी संभालते हैं। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में तीन अलग-अलग इलाकों से दो उग्रवादियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुराचांदपुर जिले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 25 कारतूस तथा एक बंदूक जब्त की गई।


अरुणाचल प्रदेश

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास अपनी संयुक्त शस्त्र ब्रिगेड (CAB) तैनात की है। दिसबंर में भारतीय सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को नाकाम कर दिया था, जिसके बाद ये तैनाती हुई है। मंगलवार को विजयदशमी के मौके पर तवांग पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि चीन ने इस LAC क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) मुख्य रूप से 5 भागों में विभाजित है। इसमें सेना बल, नौसेना बल, वायुसेना बल, रॉकेल बल और सामरिक समर्थन सेना बल शामिल हैं। साल 2020 की अमेरिकी रक्षा विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, PLA ने सभी बलों को मिलाकर एक संयुक्त शस्त्र ब्रिगेड (CAB) बनाई है, जिनकी संख्या 78 के करीब है। प्रत्येक CAB में टैंक, तोपखाने, वायु रक्षा मिसाइलें और अन्य हथियार प्रणालियों के साथ लगभग 5,000 सैनिक होते हैं।


असम

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ बुधवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा के दौरान समाज के कुछ वर्गों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की नीयत से बयान दिए जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। पार्टी ने आयोग से कुछ अन्य विषयों को लेकर भी शिकायत की तथा यह आग्रह किया कि वह इसका संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करे। 


असम में कम हुई अपराध, मुख्यमंत्री का दावा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि 2023 के पहले आठ माह में पूरे राज्य में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के लगभग 1,400 मामले दर्ज किये गये हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पिछले पांच वर्षों का इन तीन अपराधों से संबंधित आंकड़ा साझा कर शर्मा ने दावा किया कि राज्य में ऐसे अपराधों में ‘‘कमी’’ देखी जा रही है। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘असम को अपराध मुक्त राज्य बनाने की हमारी प्रतिबद्धता सकारात्मक रूप से सही दिशा में आगे बढ़ रही है।’’ शर्मा गृह विभाग भी संभालते हैं।


मणिपुर

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में तीन अलग-अलग इलाकों से दो उग्रवादियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुराचांदपुर जिले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 25 कारतूस तथा एक बंदूक जब्त की गई।


मणिपुर हिंसा के बारे में भी काफी तेज बहस हो रही है

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को सवाल किया कि क्या मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में सीमा पार के उग्रवादी शामिल थे। नागपुर में आरएसएस की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, “मेइती और कुकी समुदाय के लोग कई वर्षों से साथ रहते आ रहे हैं। अचानक उनके बीच हिंसा कैसे भड़क गई? संघर्ष से बाहरी ताकतों को फायदा होता है। क्या बाहरी कारक शामिल हैं?” उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक वहां (मणिपुर में) थे। वास्तव में संघर्ष को किसने बढ़ावा दिया? यह (हिंसा) हो नहीं रही है, इसे कराया जा रहा है।” इसके बाद आदिवासी संगठन आईटीएलएफ ने आरोप लगाया है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य में जातीय संघर्ष भड़काया। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस पूर्वोत्तर राज्य में मई में शुरू हुए जातीय संघर्ष को “भड़काया” था। 


मेघालय

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा किराज्य के लिए युवा बहुत बहुमूल्य होने के साथ साथ महत्वपूर्ण संसाधन भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि युवाओं की क्षमता का अधिकतम उपयोग किया जाए।


मिजोरम

मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते कम से कम 3,000 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 450 टुकड़ी (सेक्शन) तैनात की जाएंगी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग सुचारू, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है।


नगालैंड

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नगालैंड में तापी विधानसभा क्षेत्र में सात नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। चुनाव कार्यालय के अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस उपचुनाव इन दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला होगा, क्योंकि केवल उनके ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।


त्रिपुरा

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित समारोह में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समोराह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके मत्रिमंडलीय सहयोगी और मुख्य सचिव जे.के सिन्हा भी मौजूद थे। 


सिक्किम 

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इस महीने की शुरुआत में सिक्किम में चुंगथांग बांध के टूटने पर संबंधित अधिकारियों से छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। हिमालयी राज्य में चार अक्तूबर को अचानक आई बाढ़ से सिक्किम और उत्तरी पश्चिम बंगाल में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग अब भी लापता हैं। बादल फटने के कारण ल्होनक झील के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से चार अक्तूबर को तीस्ता नदी घाटी के निचले हिस्से में तेज गति के साथ जल स्तर में वृद्धि हुई थी। इस घटना के कारण 1,200 मेगावाट की तीस्ता चरण-3 जलविद्युत परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक चुंगथांग बांध टूट गया।


प्रमुख खबरें

जिनकी आंखें नहीं, वे भी देख सकेंगे दुनिया, एलन मस्क के कौन से नए डिवाइस को मिली FDA की मंजूरी

भारत के हम बहुत आभारी हैं...50 मिलियन डॉलर की मदद पाकर गदगद हुआ मालदीव, बताने लगा अच्छा दोस्त

Duplicate Vehicle RC: कैसे हासिल करें डुप्लीकेट आरसी, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवाने का तरीका

कठिन हुई कनाडा की राह, ट्रूडो ने कर दी 35% स्टूडेंट वीजा कटौती, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव