Mumbai में जबरन वसूली की कोशिश करने पर राजनीतिक दल का पदाधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2023

मुंबई पुलिस ने एक भूस्वामी से जबरन धन वसूलने की कोशिश करने के आरोप में एक राजनीतिक दल के 45 वर्षीय पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी उत्तर प्रदेश की पार्टी की दक्षिण मुंबई इकाई का अध्यक्ष है। उसके खिलाफ मुंबई के एक नगर निकाय अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने और एक जौहरी से जबरन धन वसूली की कोशिश करने के आरोप में भी दो और मामले दर्ज हैं।

पार्टी पदाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं में से एक व्यक्ति से दक्षिण मुंबई में उसके ‘‘अवैध’’ गैराज के खिलाफ प्राधिकारियों से शिकायत नहीं करने के एवज में उससे 1.50 लाख रुपये के अलावा मासिक आधार पर 15,000 रुपये मांगे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भायखला पुलिस थाने में धारा 384 (जबरन वसूली के लिए सजा) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कथित रूप से जबरन वसूली की कोशिश करने के मामले में एक जौहरी द्वारा पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफ दक्षिण के सहायक नगर आयुक्त (एएमसी) ने शुक्रवार दोपहर को परेल के वार्ड कार्यालय में आयोजित एक लोक शिकायत बैठक के बाद उसे धमकी देने के आरोप में पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ भोईवाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

केएमएफ ने प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध खरीद की उपलब्धि हासिल की : Siddaramaiah

इलेक्ट्रिक वाहन के लिए प्रमुख मांग केंद्र के रूप में उभर रहे मझोले शहर: BNEF रिपोर्ट

वॉन और फ्लिंटॉफ के बेटे अंडर-19 में इंग्लैंड के लिए एक साथ कर सकते हैं डेब्यू

हमारे फैसलों का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है, नये CBDT प्रमुख ने आयकर अधिकारियों से कहा