फिलिप्पे तूफान क्यूबा से फ्लोरिडा की ओर बढ़ा

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2017

फिलिप्पे तूफान क्यूबा से फ्लोरिडा की ओर बढ़ा

हवाना। क्यूबा के ऊपर ऊष्ण कटिबंधी तूफान फिलिप्पे बन चुका है और यह दक्षिण फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी क्यूबा और अमेरिका के मौसम वैज्ञानिकों ने दी है। मियामी स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने बताया कि तूफान उत्तरी हवाना से 80 किलोमीटर दूर है और 28 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। साथ में 40 मील प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही हैं।

एनएचसी ने कहा कि पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलिप्पे का केंद्र तेजी से स्ट्रेट्स ऑफ फ्लोरिडा को पार करेगा और रात भर में फ्लोरिडा कीज़ और रविवार सुबह तक उत्तर पश्चिमी बहामास को पार कर जाएगा। हरिकेन सेंटर ने यह भी चेताया है कि दक्षिण फ्लोरिडा के सभी भागों में संक्षिप्त बवंडर बनने की भी संभावना है। इससे पहले, क्यूबा के नागरिक सुरक्षा विभाग ने नागरिकों को तूफान की चेतावनी दी और कहा था कि इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, भारी बारिश होगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।

प्रमुख खबरें

होली के दिन घर पर बनाएं क्रीमी और मलाईदार ठंडाई , जानें बनाने के आसान टिप्स, गेस्ट होंगे खुश

होली के दिन घर पर बनाएं क्रीमी और मलाईदार ठंडाई , जानें बनाने के आसान टिप्स, गेस्ट होंगे खुश

IPL 2025 के लिए Delhi Capitals ने लिया बड़ा फैसला, KL Rahul से छीनी कप्तानी

IPL 2025 के लिए Delhi Capitals ने लिया बड़ा फैसला, KL Rahul से छीनी कप्तानी

मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस का ट्रक से टक्कर, मलबा हटाकर प्रशासन ने यातायात किया बहाल

बलूचिस्तान मुद्दे पर आरोप लगाकर फंस गया पाकिस्तान, भारत से मिला करारा जवाब, कहा-पूरी दुनिया जानती है...