इन तारीखों में जन्में लोग दिमाग से होते हैं स्मार्ट, भविष्य में नाम रोशन करते हैं, कहीं आपका जन्म इस डेट पर तो नहीं...

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 28, 2024

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक में कुछ न कुछ विशेष है। हर एक मूलांक का एक खास व्यक्तित्व होता है। हर तारीख का विशेष महत्व होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन-से मूलांक वाले पढ़ाई-लिखाई में होशियार होते हैं और भविष्य में बड़ा नाम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं।

मूलांक 3 वाले लोग दिमाग से होते हैं तेज

अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व बेहद खास बताया गया है। किसी भी महीने की 3,12,21 और 30 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति देव यानी गुरु हैं। गुरु को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है। मूलांक 3 के लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं। इस मूलांक के लोग कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेते हैं। ज्ञान का भंडार इनके पास काफी होता है। कठिन समय में ये लोग दिमाग से काम लेते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं और इन्हें अपने किसी काम में किसी भी व्यक्ति का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। ये लोग समाज में काफी उपलब्धि प्राप्त करते हैं। जिन लोगों की जन्मतिथि में 3 अंक आता है को उसको शिक्षा और ज्ञान भटकना नहीं पड़ता है, आसानी से शिक्षा मिल जाती है और उद्देश्य की पूर्ति कर लेता है।

प्रमुख खबरें

केएमएफ ने प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध खरीद की उपलब्धि हासिल की : Siddaramaiah

इलेक्ट्रिक वाहन के लिए प्रमुख मांग केंद्र के रूप में उभर रहे मझोले शहर: BNEF रिपोर्ट

वॉन और फ्लिंटॉफ के बेटे अंडर-19 में इंग्लैंड के लिए एक साथ कर सकते हैं डेब्यू

हमारे फैसलों का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है, नये CBDT प्रमुख ने आयकर अधिकारियों से कहा