मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2024

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक से टकरा जाने से एक यात्री की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पुणे जिले के लोनावाला के निकट शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे हुई। उन्होंने कहा, अहमदनगर के पाथर्डी डिपो की बस मुंबई जा रही थी, तभी वह एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में विश्वनाथ भगवान वाघमारे नामक एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात से आठ यात्री घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही इसे बहाल कर दिया।

प्रमुख खबरें

शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत खत्म : Raut

Uttarakhand: देवभूमि में थूक जिहाद पर सख्त सीएम पुष्कर धामी, जारी किया एसओपी

यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है : Vladimir Putin

107 मीटर लंबा छक्का जड़कर 99 पर आउट हो गए ऋषभ पंत, सिक्स देखकर फिलिप्स का खुला रह गया मुंह- Video