Diwali 2024: रुप चौदस के दिन इन 2 उबटनों से निखारे अपनी त्वचा, चांद की तरह चमकेगा चेहरा

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 28, 2024

दिवाली का त्योहार नजदीक आ ही गया। कल धनतेरस यानी 29 अक्टूबर से दिवाली का पांच दिवसीय का त्योहार शुरु हो जाएगा। रुप चौदस त्योहार का एक जरुरी हिस्सा माना जाता है। इस दिन लोग सुबह उठकर उबटन लगाते हैं और फिर नहाते हैं। रुप चौदस का त्योहार दिवाली से ठीक 1 दिन पहले मनाया जाता है। इस बार रुप चौदस 30 अक्टूबर 2024, बुधवार को मनाया जाएगा। अपनी त्वचा को सवांरने के लिए उबटन का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शरीर पर उबटन लगाने से नकारात्मक ऊर्जा शरीर से दूर हो जाती है। आप भी चांद सा ग्लो पाने के लिए इस उबटन को लगाएं। आइए जानते हैं स्किन निखारने के लिए उबटन कैसे बनाएं?

चंदन-गुलाब जल का फेस पैक

चंदन का उबटन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। त्वचा पर चंदन लगाने से रैशेज, कील-मुहांसे, रेडनेस से छुटकारा मिल सकता है। इसे लगाने पर चेहरे पर ठंडक बनी रहता है। चंदन में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं और स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में कुछ बूंदे गुलाब जल मिलाएं और उबटन बना लें। इस उबटन को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट बाद धो लें। 


बादाम और दूध का उबटन


इस उबटन को चेहरे पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें पोषक तत्व कई मात्रा में होते हैं, जो स्किन को कई समस्याओं से दूर करते हैं। बादाम का तेल स्किन पर लगाने से झुर्रियां, दाग-धब्बे, एजिंग आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। बादाम और दूध का उबटन बनाने केलिए 5-6 बादाम भिगोए फिर भीगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर हाथों से मसाज करते हुए उबटन को धो लें। इसके लगाने से चेहरे पर चमक आएगी और त्वचा मुलायम होगी।

प्रमुख खबरें

Water Crisis: जहरीला झाग बांध को कर रहा अवरुद्ध, कृष्णागिरी में किसानों और स्थानीय लोगों को पानी का संकट

भारत के दिग्गज उद्योगपति के साथ Lamborgini India के अधिकारियों ने की बदसलूकी, नहीं सुनी शिकायत

Health Benefits: वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद है मखाना, हड्डियां भी होंगी मजबूत

Fake Lawyers: एडवोकेट बनने से पहले अब पुलिस वेरीफिकेशन जरूरी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने107 फर्जी वकीलों को हटाया