Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी व्रत से मिलता सभी समस्याओं से छुटकारा

By प्रज्ञा पाण्डेय | Sep 13, 2024

14 सितम्बर को परिवर्तिनी एकादशी है, हिन्दू धर्म में व्रत का खास महत्व होता है,  इसलिए इस दिन पूजा का विशेष विधान है तो आइए हम आपको परिवर्तिनी एकादशी व्रत की पूजा विधि तथा महत्व के बारे में बताते हैं।


जानें परिवर्तिनी एकादशी के बारे में 

भाद्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का खास महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु अपनी शयन मुद्रा में करवट बदलते हैं। करवट बदलने के कारण ही इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से व्रती को वाजपेय यज्ञ के समान फल मिलता है। इस एकादशी के दिन विष्णु जी के वामन रूप की भी पूजा होती है। 


परिवर्तनी एकादशी का है खास महत्व

पंडितों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के वामन रुप की पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दिन माता यशोदा ने जलाशय पर जाकर श्री कृष्ण के वस्त्र धोए थे,इसी कारण इसे जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। मंदिरों में इस दिन भगवान श्री विष्णु की प्रतिमा या शालिग्राम को पालकी में बिठाकर पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ  शोभा यात्रा निकाली जाती है जिसे देखने के लिए लोग उमड पड़ते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी पर व्रत करने से सभी पाप नष्ट होते हैं एवं वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। जो मनुष्य इस एकादशी को भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करता है, वो तीनों लोक एवं त्रिदेवों की पूजा कर लेता है।  

इसे भी पढ़ें: Tilak Benefits: माथे पर तिलक लगाने से मिलते हैं अनेक फायदे, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

परिवर्तिनी एकादशी व्रत के पारण का मुहूर्त

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहला करना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों के अनुसार द्वादशी तिथि के अंदर एकादशी का पारण न करना पाप के समान माना जाता है। परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 15 सितंबर को किया जाएगा। पारण का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 6 मिनट से सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान एकादशी का व्रत खोलना चाहिए।


परिवर्तिनी एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा

परिवर्तिनी एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा भी रूचिकर है। इस कथा के अनुसार प्राचीन काल में त्रेतायुग में बलि नाम का एक दैत्य रहता था। वह दैत्य भगवान विष्णु का परम उपासक था। प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा किया करता था। राजा बलि जितना विष्णु भगवान का भक्त था उतना ही शूरवीर था। एक बार उसने इंद्रलोक पर अधिकार जमाने की सोची इससे सभी देवता परेशान हो गए और विष्णु जी के पास पहुंचे। सभी देवता मिलकर विष्णु भगवान के पास जाकर स्तुति करने लगे। इस पर भगवान विष्णु ने कहा कि वह भक्तों की बात सुनेंगे और जरूर कोई समाधान निकालेंगे।

 

विष्णु भगवान ने वामन स्वरूप धारण कर अपना पांचवां अवतार लिया और राजा बलि से सब कुछ दान में ले लिया। राजा बलि ने एक यज्ञ का आयोजन किया था उसमें विष्णु भगवान वामन रूप लेकर पहुंचें और दान में तीन पग भूमि मांगी। इस पर बलि ने हंसते हुए कहा कि इतने छोटे से हो तीन पग में क्या नाप लोगे। इस वामन भगवान ने दो पगों में धरती और आकाश को नाप लिया और कहा कि मैं तीसरा पग कहां रखू। भगवान के इस रूप को राजा बलि पहचान गए और तीसरे पग के लिए अपना सिर दे दिया। इससे विष्णु भगवान प्रसन्न हुए और उन्होंने राजा बलि को पाताल लोक वापस दे दिया। साथ ही भगवान ने वचन दिया कि चार मास यानि चतुर्मास में मेरा एक रूप क्षीर सागर में शयन करेगा और दूसरा रूप पाताल लोक में राजा बलि की रक्षा के लिए रहेगा। 


परिवर्तिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी  तिथि शनिवार 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन रविवार 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी व्रत किया जाएगा। व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त 15 सितंबर को सुबह 06 बजकर 06 मिनट से लेकर 08 बजकर 34 मिनट तक है।  


परिवर्तनी एकादशी 2024 व्रत के पारण का समय

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहला करना बहुत जरूरी होता है। कहते हैं कि द्वादशी तिथि के अंदर एकादशी का पारण न करना पाप के समान माना जाता है। परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 15 सितंबर को किया जाएगा। पारण का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 6 मिनट से सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान एकादशी का व्रत खोलना चाहिए।


परिवर्तिनी एकादशी के दिन करें ये काम

परिवर्तिनी एकादशी के दिन घर में एकाक्षी नारियल लाना बेहद शुभ होता है, इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है। घर में बरकत का वास होता है। एकाक्षी नारियल को विधि विधान से पूजा के बाद पूजा स्थल पर रखें। इस दिन भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर तिलक करें। इसी तिलक से स्वयं भी तिलक लगाएं और काम पर निकलें। ऐसा करने से कार्य अवश्य पूर्ण होता है। निसंतान दंपत्ति एकादशी के दिन से गोपाल मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ का जप आरंभ करें। इस मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करने से शीघ्र ही संतान होने का योग बनता है।


परिवर्तिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी की पूजा के बाद दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से अन्न, मिठाई, फल और धन का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा जीवन के दुख और संकट को दूर करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर दूध और दही का दान करें। ऐसा करने से सभी तरह की परेशानियों का अंत होता है। अगर आप गृह क्लेश और रोग का सामना कर रहे है, तो ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी व्रत करें और जल का दान करें। इससे कुंडली में पितृ और चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी दूर होती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि विष्णु जी को पीला रंग प्रिय है। ऐसा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं।


परिवर्तिनी एकादशी पर ऐसे करें पूजा 

शास्त्रों के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह जल्‍दी उठकर सूर्योदय के वक्‍त स्‍नान करके सूर्य को जल देकर अपने दिन का आरंभ करें और फिर व्रत करने का संकल्प लें। उसके बाद लकड़ी की चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्‍णु की प्रतिमा स्‍थापित कर लें और उसके बाद भगवान का पंचामृत‍ से अभिषेक करें। पूजा करें और उसके बाद व्रत रखने का संकल्‍प करें। अब विष्‍णु भगवान को पीले फल, पीले फूल चढ़ाएं और साथ ही धूप, दीप और नैवेद्य आदि अर्पित करें। इसके बाद एकादशी की कथा का पाठ करें। सबसे अंत भगवान विष्‍धु की आरती करें।


- प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी