Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो जरूर रखें इन बातों का ख्याल, हर पल बनेगा यादगार

By अनन्या मिश्रा | Nov 01, 2023

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जा रहा है। ऐसे में सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में प्रेम और भाग्योदय के लिए निर्जला व्रत करती हैं। ऐसे में कई महिलाएं ऐसी भी होंगी जो पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं। जो जाहिर सी बात है कि पहली बार व्रत रखने के लिए आप उत्साहित भी होंगी। ऐसे में पहले करवा चौथ के कुछ यादगार पर यदि आपके सुनहरे दांपत्य जीवन में शामिल हो जाएं तो यह व्रत और भी खास बन जाएगा। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। 


एनर्जी से रहेंगी भरपूर

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज या वर्कआउट आदि करती हैं। तो आज व्रत के दिन यह सब करने की गलती ना करें, ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे। इस दिन आप डीप ब्रीदिंग या फिर मैडिटेशन कर सकती हैं। जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगी। साथ ही मेडिटेशन से आपके शरीर की ऊर्जा भी संतुलित बनी रहेगी। इससे आप पूरा दिन तनाव मुक्त होंगी और शाम को पूजा के लिए जब आप तैयार होंगी तो यकीन मानिक आपकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं नजर आएगी। 

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: पति की लंबी उम्र की कामना से रखा जाता है करवा चौथ व्रत, जानिए क्या है चंद्रोदय का समय


इसके साथ ही आप व्रत के दिन जितना हो सके, उतना खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। आप चाहें तो अपनी पसंद का कोई मंत्रोच्चारण, किताब पढ़ना या फिर कोई ऐसा काम कर सकती हैं, जिससे आपको थकान ना महसूस हो। सबसे जरूरी बात यह जरूर याद रखें कि आप यह व्रत उसके लिए कर रही हैं। जिसको आप सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। जिससे आपकी सारी खुशियां जुड़ी हुई हैं। उनकी सलामती की दुआ करें। इस व्रत को पूरा करने के लिए इससे अच्छा शायद ही कोई मोटिवेशन हो सकता है।


ऐसे करें व्रत की शुरूआत

करवाचौथ के व्रत का सबसे अहम हिस्सा ससुराल में सास द्वारा नई बहू को बड़े प्यार से मिलने वाली पहली सरगी होती है। सरगी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सरगी में फल,सेंवईं, पूरी, मिठाई और सूखे मेवे एवं साज-श्रृंगार का सामान दिया जाता है। बता दें कि करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सरगी का सेवन सूर्योदय से पूर्व तारों की छांव में करती हैं। इसलिए प्रयास करें कि आपकी सरगी में ज्यादा तला-भुना पदार्थ ना हो। आप सरगी में फल,दूध, पनीर और मल्टीग्रेन से बने खाद्य पदार्थ शामिल कर सकती हैं। वहीं जो नवविवाहित महिलाएं निर्जला व्रत नहीं कर सकती हैं, वह दूध, दही, फल, जूस, नारियल पानी ले सकती हैं।


बता दें कि नवविवाहित महिलाओं को अपने पहले करवा चौथ व्रत में शादी का जोड़ा पहनना चाहिए। यदि आप किसी वजह से शादी का जोड़ा नहीं पहन पा रही हैं तो आप लाल साड़ी या लाल लहंगा पहन सकती हैं। कोशिश करें कि पहले करवा चौथ पर आप एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हों। इस दिन भी व्रत रखने वाली महिला को काला, नीला या ग्रे कलर नहीं पहनना चाहिए।


व्रत का पारण

विवाहित महिलाएं करवा चौथ के दिन चंद्र देव और करवा मां की पूजा के बाद अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में पहले चांद की पूजा और फिर करवा व्रत कथा का पाठ किया जाता है। फिर चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद छलनी से पहले चंद्रमा के दर्शन और फिर पति का चेहरा देखा जाता है। इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खोलता है। व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

New Air Chief Amar Preet Singh: नए वायुसेना चीफ होंगे एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, जानें इनके बारे में

कुमारी शैलजा की नाराजगी हरियाणा में कांग्रेस पर पड़ेगी भारी, मौके को भुनाने में जुटी भाजपा

IND vs BAN: पंत-गिल के शतकों से भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 515 रन का लक्ष्य

Book Review: तीन श्रेष्ठ कवियों की पत्रकारिता का आकलन