किम की हत्या के संबंध में उत्तर कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2017

कुआलालम्पुर। मलेशिया की पुलिस ने आज कहा कि उसने उत्तर कोरियाई नेता के सौतेले भाई की हत्या के संबंध में उत्तर कोरिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। पुलिस के एक बयान के अनुसार जब इस व्यक्ति को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास विदेशी कर्मियों को जारी किये जाने वाले मलेशिया के दस्तावेज थे, जिनमें उसकी पहचान उत्तर कोरियाई नागरिक 46 वर्षीय री जोंग चोल के रूप में हुई है।

 

इस मामले के संबंध में गिरफ्तार होने वाला वह उत्तर कोरिया का पहला नागरिक है। इससे पहले जांचकर्ताओं ने इंडोनेशिया की 25 वर्षीय महिला सिती आइशा और उसके मलेशियाई प्रेमी और वियतनाम का पासपोर्ट रखने वाली 28 वर्षीय डोआन थी हुओंग को गिरफ्तार किया था। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को कुआलालम्पुर हवाई अड्डे पर हुई किम जोंग नाम की हत्या पर चुप्पी साध रखी है। सोल ने आरोप लगाया कि प्योंगयांग के लिए काम करने वाली महिला एजेंटों ने जहर देकर किम जोंग नाम की हत्या की।

 

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स