Punjab, Haryana में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, नूंह में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2024

चंडीगढ़ । हरियाणा और पंजाब में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को भी कोई राहत नहीं मिली। हरियाणा के नूंह और फरीदाबाद में शुक्रवार को तापमान क्रमश: 48.2 डिग्री और 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और यहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रहा, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। 


हरियाणा के अन्य स्थानों में रोहतक में भी 47.3 डिग्री तापमान के साथ अत्यधिक गर्मी रही, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.4 डिग्री और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पटियाला में भी भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, पठानकोट में 45.8 डिग्री, जबकि गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

हैरिस के भाषणों में भी जिक्र नहीं, दरकिनार किए जाने से निराश हुए बाइडेन

Haryana Elections 2024: शनिवार को वोटिंग, 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

मार्शलों को बहाल करने की BJP ने की मांग, विजेंद्र गुप्ता ने पूछा- 7 महीनों तक उन्हे सैलरी क्यों नहीं दी गई?