अमेरिका यात्रा बीच में छोड़ अपने देश लौट रहे नेतन्याहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2024

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यलय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने यह घोषणा बेरूत में हिजबुल्ला के मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर इजराइली हवाई हमलों के तुरंत बाद की।

संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के लिए न्यूयार्क पहुंचे नेतन्याहू को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहूदी शबात (विश्राम दिवस) समाप्त हो जाने के बाद शनिवार रात तक अमेरिका में ही रहना था। इजराइल के नेता सामान्य रूप से बहुत महत्वपूर्ण मामलों को छोड़कर शबात पर (शुक्रवार से शनिवार के बीच) यात्रा नहीं करते हैं।

प्रमुख खबरें

AITA ने नये पदाधिकारियों का चुनाव किया, अदालत के निर्देश पर परिणाम रोका गया

लघु वित्त बैंक जोखिम कम करने के लिए सतर्क, सक्रिय रहें: डिप्टी गवर्नर Swaminathan

मध्य प्रदेश सरकार को उद्योग सम्मेलन में 23,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले : Mohan Yadav

सीमापार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में तेजी लाएंगे India और Bhutan