Narnaund Assembly Elections: किस प्रत्याशी के खाते में जाएगी नारनौंद सीट, यहां समझिए सियासी समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Oct 03, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर एक ही दिन 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले हम यहां की नारनौंद विधानसभा सीट के बारे में जानेंगे। दरअसल, हिसार की नारनौंद विधानसभा सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। यहां 2019 में जननायक जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।


नारनौंद विधानसभा सीट का इतिहास

बता दें कि नारनौंद विधानसभा सीट राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा सीट पर कुल 1,53,863 मतदाता हैं। जिनमें से 1,07,447 पुरुष मतदाता हैं और 89,485 महिला मतदाता हैं। वहीं साल 2019 में कुल मतदाताओं की संख्या 1,53,863 थी। यहां पर जाट वोट बैंक और शिड्यूल कास्ट वोटर हैं। साल 2007 में विधानसभा क्षेत्रों की सीमाबंदी के बाद बरवाला, घिराई और हंसी विधानसभा के पोलिंग बूथ नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में मिला दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Uchana Kalan Assembly Elections: हरियाणा की हॉट सीट उचाना कलां पर रोचक मुकाबला, सियासी परिवार आए आमने-सामने

साल 2019 चुनाव के परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें, तो उस दौरान राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी पार्टी ने मिलकर सरकार बनाई थी। वहीं नारनौंद सीट पर साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी प्रत्याशी राम कुमार गौतम ने बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। जेजेपी प्रत्याशी राम कुमार गौतम को 73,435 वोट मिले थे। वहीं कैप्टन अभिमन्यु को 61,406 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बलजीत सिहाग को 8,245 वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर थे।


हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 तारीख को मतदान होना है। हरियाणा की सभी सीटों पर एक चरण में मतदान होना है। हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 02.01 करोड़ है। जिनमें से 95 लाख महिलाएं हैं। वहीं राज्य में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण विलुप्त होते जा रहे आदिवासी गांव, Jharkhand चुनाव से पहले चंपई सोरेन का बड़ा दावा

Malegaon blast में हो सकता है SIMI का हाथ, प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने ट्रायल कोर्ट में दी दलील

तमिलनाडु में दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता, राज्यपाल रवि का बड़ा दावा, 40 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

BJP का दावा, अपनी ही सरकार के खिलाफ जांच करवा रही AAP, यह जनता को बेवकूफ बनाने की चाल