नड्डा ने बिहार के भाजपा सांसदों से मुलाकात कर विधानसभा चुनावों पर चर्चा की

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025

नड्डा ने बिहार के भाजपा सांसदों से मुलाकात कर विधानसभा चुनावों पर चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बुधवार को यहां बिहार के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात की और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श किया।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल द्वारा आयोजित ‘स्नेह मिलन’ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा समेत राज्य के अधिकांश सांसद शामिल हुए।

बैठक में जद (यू) सांसद एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह सत्तारूढ़ गठबंधन की रणनीति को और बेहतर बनाने के लिए इस महीने के अंत में बिहार का दौरा कर सकते हैं और इसके नेताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: विजय शंकर के नाम अनोखा रिकॉर्ड हुआ दर्ज, प्लेइंग 11 में मौका मिलते ही किया ऐसा काम

IPL 2025: विजय शंकर के नाम अनोखा रिकॉर्ड हुआ दर्ज, प्लेइंग 11 में मौका मिलते ही किया ऐसा काम

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की दावत ए रमजान मं गोलीबारी, जानें क्या है पूरा मामला

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की दावत ए रमजान मं गोलीबारी, जानें क्या है पूरा मामला

RR vs CSK: धोनी-अश्विन की जुगलबंदी के आगे चकमा खा गए नितीश रेड्डी, MSD की कमाल की स्टंपिंग

RR vs CSK: एमएस धोनी को मिला खास सम्मान, बीसीसीआई सचिव ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित