आतंकी हाफिज सईद के भारतीय मूल के वकील का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2020

लाहौर। मुम्बई आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के भारतीय मूल के वकील का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। भारत में जन्मे अब्दुल्ला खान डोगर ने रविवार को एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बंटवारे के बाद डोगर का परिवार भारत के उत्तर प्रदेश के रामपुर से पाकिस्तान चला गया था। वह लाहौर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मामून राशिद शेख के ससुर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। डोगर कई वर्षों तक जमात-उद-दावा के प्रमुख के वकील रहे और 2008 मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी अदालतों में उन्होंने सईद के मामले की पैरवी की थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव ने दी चेतावनी, कहा- ‘ देश के पास मोहलत खत्म हो रही है’

इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। वह आतंक वित्तपोषण मामलों में भी सईद के प्रमुख वकील थे। इस मामले में सईद को 11 साल की सजा सुनाई गई थी। डोगर ने पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के तख्तापलट को 1999 में उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। इसके अलाव पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ उनकी पत्नी कुलसुम नवाज का केस भी लड़ा था।

प्रमुख खबरें

ईसाई धर्म के प्रसार पर लेक्चर किया गया रद्द, सोशल मीडिया पर इनविटेशन वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद NDMC की बड़ी बैठक, प्रवेश वर्मा भी हुए शामिल, लिए गए बड़े फैसले

Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन अग्नि की उल्टी परिक्रमा क्यों लगाई जाती है? जानिए इसके पीछे की वजह

सोना तस्करी केस में CBI की जांच तेज, रान्या राव की शादी की फुटेज, गेस्ट लिस्ट को भी खंगाला जा रहा