French Montana की वीडियो शूटिंग के दौरान कई लोगों को मारी जाने लगी असली गोली, Miami Gardens Restaurant के बाहर हुई घटना

By रेनू तिवारी | Jan 06, 2023

अमेरिका के फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान कई लोगों को गोली मारी गई। गुरुवार शाम (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी गार्डन में एक रेस्तरां के बाहर कई लोगों को गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर फ्रेंच मोंटाना उस वक्त घटनास्थल पर एक म्यूजिक वीडियो बना रहे थे, जब यह घटना हुई।


मियामी गार्डन्स पुलिस ने कहा कि एक अज्ञात स्थान पर विवाद शुरू हुआ और अंततः द लिकिंग रेस्तरां में समाप्त हुआ, जहां शूटिंग हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि "कई लोगों" को गोली मार दी गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: Akhanda Hindi Trailer | पठान से पहले अब सिनेमाघर में तहलका मजाएगी 'अखंड', साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी वर्जन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीबीएस न्यूज को बताया कि शूटिंग रेस्तरां की पार्किंग में हुई जब रैपर फ्रेंच मोंटाना का म्यूजिक वीडियो शूट चल रहा था। चश्मदीद ने कहा कि कम से कम 10 से 15 गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग इधर-उधर भागने लगे।अधिकारियों ने गोलीबारी में घायल हुए लोगों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय समाचार चैनलों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी को नहीं बदला जाएगा: रिपोर्ट्स


घटनास्थल पर कई पुलिस क्रूजर और अग्निशमन इकाइयां मौजूद थीं। एक स्थानीय समाचार आउटलेट ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबारी के तुरंत बाद क्षेत्र में कई व्यवसाय और रेस्तरां बंद कर दिए गए।

प्रमुख खबरें

अखिलेश यादव से किनारा करती कांग्रेस और राहुल गांधी

बिहार में घरों को जलाए जाने के मामले में मायावती ने राज्य सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की

बरेली में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में युवक को 20 साल की सजा

राजस्थान : ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी