G20 के बाद मोदी-पुतिन का सीक्रेट प्लान, ये तस्वीर रूस में क्यों हो गई वायरल

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2023

जी20 में भारत ने अपना कूटनीतिक दम दिखाया है तो उसी कूटनीति के जरिए अपने सबसे सदाबहार दोस्त रूस को भी खुश कर दिया। जी20 के दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसकी चर्चा भारत से ज्यादा रूस में हो रही है। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी मंत्री सर्गेई लावरोव की जी20 तस्वीर वायरल हो रही है। शिखर सम्मेलन में ली गई तस्वीर में दोनों नेता हंसी साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में लोगों में उत्सुकता है कि आखिर दोनों नेताओं में ऐसी क्या  बात हुई होगी कि पीएम मोदी ठहाका लगाकर हंसने लगे। जी20 के साझा घोषणापत्र में यूक्रेन युद्ध के जिक्र के बावजूद रूस के विदेश मंत्री न केवल बैठक से खुश थे बल्कि जी20 के साझा घोषणापत्र से भी संतुष्ट थे। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par sameeksha: दुनिया ने माना PM Modi का लोहा, विश्वगुरु बनने की राह पर भारत

अमेरिका और पश्चिमी देशों को खुश करने के लिए जी20 के साझा घोषणापत्र में यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया गया था। लेकिन बड़े ही कूटनीतिक तरीके से उस साझा घोषणापत्र में रूस का नाम नहीं था। साझा घोषणापत्र में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की जगह यूक्रेन में युद्ध लिखा गया था। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भले ही भारत नहीं आए। लेकिन दोस्त पीएम मोदी ने दिल्ली में बैठे-बैठे पुतिन को राहत दे दी। अब रूस की मीडिया ने भी भारत की जी20 की खुलकर तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका से लेकर अरब तक- भारत ने आखिर कैसे किया चीनी साजिशों का पर्दाफाश?

रूस की सरकारी मीडिया एजेंसी रसिया टीवी ने जी20 को लेकर कहा कि जी20 का शानदार आयोजन किया गया। इसका यूक्रेनीकरण नहीं होने दिया गया।  भारत और रूस एक दूसरे के स्वाभाविक दोस्त हैं। इतिहास में कई ऐसे मौके रहे जब पश्चिमी देश भारत के खिलाफ थे तब रूस भारत के साथ खड़ा था।  

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी