बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने शुक्रवार शाम को दर्ज की गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गत 27 अगस्त की दोपहर उसी के गांव के रहने वाले मुकेश राजभर (19) ने अगवा कर लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी ने घर आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकेश राजभर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137 (2) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

परिणाम के बारे में नहीं सोच रहा हूं, केवल प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहता हूं: Shanto

लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह, HC की बड़ी टिप्पणी

भारतीय हॉकी टीम ने दिखाया, गोल करने का एकमात्र तरीका पेनल्टी कॉर्नर को भुनाना नहीं

शायद जान बूझकर डेविस कप मुकाबला नहीं खेले Sumit Nagal : भारतीय टेनिस संघ